फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकतरफा कार्रवाई पर गुरमत्ता पारित, कल होगी सिख संगत की बैठक

विज्ञापन
श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में हुई बैठक के सदस्य शामिल सदस्य: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में हुए गुरसिमरन सिंह मंड से जुड़े विवाद में कार की चपेट में आकर घायल हुए सुरेंद्र सिंह का मंगलवार को पैरों का ऑपरेशन हुआ। हालांकि अब भी वह रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर के कारण उपचाराधीन हैं।
उधर, पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सिख समाज में रोष फैल गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मंगलवार शाम को बैठक के बाद सिख संगत अंबाला सिटी स्थित एसपी के कैंप कार्यालय में देर शाम उनसे मुलाकात करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने अपनी बात रखी। हालांकि इस वार्ता का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। ऐसे में सिख संगत वापस लौट गई।
श्री पंजोखरा साहिब में इस घटना को लेकर मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। घटना को लेकर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से गुरमत्ता पारित किया गया। 13 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब में संगत व कमेटी के सदस्य एकत्रित होकर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में हुई बैठक के सदस्य शामिल सदस्य: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें