फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल सुविधा से लैस होंगे सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, किताबी ज्ञान के साथ सीखेंगे करियर बनाने के गुर

विज्ञापन
Government school students will be equipped with digital facility, will learn the tricks of making a career with bookish knowledge - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी प्राइवेट स्कूल के छात्रों की तरह डिजिटल सुविधाओं से लैस होंगे। छात्रों के लिए स्कूल में ही एक विशेष प्रकार की पुस्तकालय तैयार की जाएगी। इसमें किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटरीकृत लैब भी होगी, ताकि देश-विदेश में हो रहे घटनाक्रम के साथ बदल रहे हालात और मौजूदा स्थिति का आसानी से छात्र आंकलन कर सकें, वहीं उन्हें 10वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान करियर गाइडेंस के गुर भी दिए जाएंगे, ताकि छात्र 11 वीं और 12 वीं कक्षा में सही विषयों का चुनाव करें और आगामी कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में आसानी से दाखिला लेकर सही रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया उपायुक्त के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने आरंभ कर दी है। छावनी के 3 स्कूलों का इस सुविधा के लिए चयन किया गया है। इसमें रामबाग रोड स्थित सरकारी स्कूल, बीसी बाजार और रामपुर सरसेहड़ी का सरकारी स्कूल शामिल है। उपायुक्त के निर्देश पर स्कूल में पुस्तकालय के लिए एक स्पेशल कमरा तैयार किया जा रहा है जो प्रत्येक सुविधा से लैस होगा। इसमें 24 घंटे बिजली, पानी व साफ-सफाई की सुविधा के साथ कंप्यूटर भी होंगे, वहीं पुस्तकालय में खेल, ज्ञानवर्धक, धार्मिक, सांस्कृतिक सहित सभी ऐसी पुस्तकें होंगी, जिससे छात्र सभी प्रकार की अहम जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
सिखाया जा रहा ब्यूटीशियन कोर्स
छात्राओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान करने के मकसद से ब्यूटीशियन कोर्स शुरू किया गया है। इसमें हेयर सेक्शन, फेशियल, वैक्सीन, मेनीक्योर, पेडीक्योर, मेकअप आदि की जानकार छात्रों को दी जा रही है। सप्ताह में 2 दिन कक्षा लगाकर छात्राओं को प्रैक्टीकल जानकारी दी जाती है। इसमें कक्षा 9 से 12 वीं की छात्राएं पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण ग्रहण कर रही हैं। पूरे जिला में यह एकमात्र स्कूल है जो छात्राओं के लिए इस प्रकार कार्य कर रहा है। 1 साल के कोर्स के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन

लगेंगी स्पेशल कक्षाएं
स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों से पहले कक्षा अध्यापक मंत्रणा करेंगे और उनकी रुचि और आगामी योजनाओं के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे कि वह 12 वीं के बाद क्या करना चाहते हैं, क्या बनना चाहते हैं। इसके बाद छात्रों को उनके रुझान के मुताबिक किताबी ज्ञान दिया जाएगा, वहीं संबधित विषय की जानकारी देने के लिए कंप्यूटर पर वेबसाइट के माध्यम से भी प्रेरित किया जाएगा कि वह किस प्रकार अपनी मनपसंद नौकरी तक पहुंच सकते हैं। सभी छात्रों को जागरूक करने के लिए पुस्तकालय में ही एक स्पेशल कक्षा भी लगाई जाएगी।
कर रहे तैयारी
उपायुक्त व शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूल में डिजिटल पुस्तकालय बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें 70 से 80 अलग-अलग विषयों की ज्ञानवर्धक किताबें रखी गई हैं, वहीं कंप्यूटरीकृत लैब भी स्थापित की जा रही है, ताकि छात्र किताबी ज्ञान के साथ टेक्निकल जानकारी भी हासिल कर सकें।
-रमेश बत्रा, प्राचार्य रावमा.विद्यालय, रामबाग रोड।
छात्र होंगे माहिर
सभी ब्लॉक स्तर पर 3-3 स्कूलों का चयन डिजिटल पुस्तकालय के तहत किया गया है। इसमें छावनी के भी 3 स्कूल शामिल हैं। निर्धारित योजना के तहत स्कूलों में तैयार करने का कार्य आरंभ हो गया है। स्कूल प्राचार्य से इस संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द ही छात्रों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें