फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाजमंडी में खड़ी बस के शीशे तोड़े, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। परिवहन समिति की बस के चालक ने कुछ लोगों पर नई अनाज मंडी के शेड में खड़ी बस के शीशे तोड़े जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दि चौधरी सहकारी परिवहन समिति के चालक विकास निवासी गांव सुरगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नारायणगढ़-अंबाला मार्ग पर बस चलाता है। उसने रविवार की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर अपनी ड्यूटी समाप्त कर बस को नारायणगढ़ की अनाज मंडी के शेड के नीचे खड़ा कर दिया था। कुछ देर बाद बस मालिक ने मुझे फोन पर सूचना दी कि गाड़ी के पास जाकर देखो। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि बस के शीशे टूटे हुए थे। आसपास लोगों से पूछने पर पता चला कि दो कारों में आठ-दस लड़के आए थे और उन्होंने ये शीशे तोड़े हैं। पुलिस ने चालक विकास की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें