फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले ड्रेनों और नालों की सफाई कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बाढ़ प्रबंधन विषय के दृष्टिगत उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मानसून सत्र से पहले सभी ड्रेनों व नालों की सफाई व्यवस्था बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिन भी स्थानों पर जल भराव होता है, वहां निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट 20 जून तक उपायुक्त कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए पत्र प्राप्त हो जाता है तो उस कार्य को उसी दिन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने डीआरओ को निर्देश दिए कि रिलिफ स्टॉक में उपलब्ध सभी सामान को भी दुरुस्त रखें। उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि बाढ़ प्रबंधन विषय के दृष्टिगत डिजास्टर मैनेजमेंट, एयरफोर्स, रेलवे, आर्मी व जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय बनाकर रखें ताकि यदि कोई आपात स्थिति बनती है तो बेहतर समन्वय के साथ उसका निपटान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें