Gauransh head boy of class XII then Srishti became head girl
- फोटो : Ambala
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में सीनियर व जूनियर छात्र परिषद का गठन हुआ। मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल डायरेक्टर शिवानी सरीन ने शिरकत की। अध्यापकों व छात्रों के बीच मजबूत कड़ी का काम करने वाले इन छात्रों को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई।
तीन चरणों में हुई कड़ी परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं की योग्यता के आधार पर उनका चुनाव किया गया। सीनियर विंग से कक्षा बारहवीं के गौरांश हांडा को हेड ब्वॉय व सृष्टि मिश्रा को हेड गर्ल के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त चारों सदनों के कप्तान तथा उप कप्तान का चयन किया गया। जूनियर विंग से कक्षा पांचवीं के सिद्धार्थ कौशिक व निकिता पवार को हेड ब्वॉय व हेड गर्ल के लिए चुना गया। शिवानी सरीन व प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दत्त ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर अलंकृत किया। हेड ब्वॉय के साथ सभी परिषद के सदस्यों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।