नपा सफाई कर्मचारी संघ की खंड इकाई ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रधान सुलोचन कुमार के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजारों से बैनर तथा काले झंडे लेकर कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान संघ नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी संघ ने सरकार से अपनी चिर लंबित मांगों जैसे ठेका प्रथा बंद करने, पीएफ की कटौती समाप्त करने, उत्पीड़न-शोषण बंद करने, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने, समान काम-समान वेतन देने की मांग की। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने आदि न्याय संगत मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रधान सुलोचन कुमार, उपप्रधान डिंपल सेहला, रोहित कुमार, राकेश, प्रवीण, गौरव, सुनील, विक्रम, विनोद भूरा व बलकार मौजूद रहे।