फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर दो ठगों द्वारा कुछ लोगों से करीब 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने एसपी अंबाला से धोखाधड़ी की शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना कैंट पुलिस ने दो आरोपियों दीपक मोर व अरिवंद कुमार सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

न्यू दिलीपगढ़ लक्की गार्डन छावनी निवासी पीड़ित संतलाल ने बताया कि 10 मार्च 2020 को दीपक मोर निवासी लडसोली सोनीपत उसके घर पर वन 11 कंपनी का प्लान लेकर आया और बोला कि यह कंपनी ऑनलाइन गेमिंग में काम करती है। इंटरनेशनल लेवल में इसका काम चल रहा है। ये कंपनी हमारे पैसे को उस पोर्टपोलियो में अटैच करवाती है और उन्हें हर महीने लाभ की राशि रिर्टन करेगी। ये प्रोफिट कंपनी गेम व्यवसाय से आता है। इस तरीके से पीड़ित और उसके कुछ मित्रों ने कुछ राशि कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह कंपनी में हमारा इन्वेस्टमेंट चला गया।
पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने अपने वादे के मुताबिक दो महीना उन्हें कुछ लाभ दिया और बाद में लाभ देना बंद कर दिया। इसके बाद दिल्ली स्थिति कंपनी दफ्तर में उनकी मुलाकात कार्यालय इंचार्ज सारा , पूनम गंजू, राजीव ,सीमा ,खूशबू से मुलाकात हुई। उक्त लोगों ने पीड़ितों को बताया कि अभी एमडी सर से मुलाकात नहीं होगी। उन्होंने अगले दिन पीड़ितों की मुलाकात दीपक मोर और सारा ने कंपनी के मालिक अरविंद कुमार सेठ से कराई। जब पीड़ित उनसे मिले तब उन्होंने बोला कि कंपनी ग्रो करने के लिए हमें कुछ और फंड की जरूरत है जो कि हम आपसे व्यक्तिगत तौर पर मदद के रूप में ले रहे हैं, ताकि आपके साथियों के कॅपीटल एंड लाभ भी साथ में देंगे। इस पर पीड़ित और उसके साथियों ने मिलकर 22 लाख 50 हजार रुपये लगभग दो महीने के अंदर दिए। बाद में ठगों ने उनसे ठगी गई राशि नहीं लौटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें