फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बेचने जा रहे युवक को कार से मारी टक्कर, डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कार सवार चार बदमाशों ने बाइक पर दूध बेचने जा रहे मंगलई निवासी 30 वर्षीय अमित को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाश अमित पर डंडों से हमला कर लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए उसे छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। हमलावरों ने पहले मंगलई से महेश नगर में दूध बेचने के लिए जा रहे अमित की बाइक को कार से टक्कर मारी। वह हाईवे पर गिर गया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट में अमित के सिर सहित शरीर पर काफी चोटें आई हैं। अमित का कहना था कि कुछ माह पहले गली में कुत्ता घुमाने को लेकर हमलावरों से मामूली कहासुनी हुई थी। उसी बात की रंजिश रखते हुए उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें