फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट बैंकिंग बंद करने के नाम पर 4 लाख 82 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट बैंकिंग बंद करने को लेकर ठग ने एक युवक के बैंक खाते से 4 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए। अपने साथ हुई ठगी के बाद पीड़ित ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर करवाया। एसपी अंबाला को गत वर्ष 23 दिसंबर को दी शिकायत में कमलदीप ने बताया कि उसके साथ ऑनलाइन 4 लाख 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन

इस शिकायत की जांच का जिम्मा थाना साइबर क्राइम के पास पहुंचा। साइबर की जांच के बाद अब साहा पुलिस ने इस मामले में शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कमलदीप सिंह ने बताया कि वह साहा का निवासी है और खेती बाड़ी का काम करता है। 22 दिसंबर को उसकी पत्नी ने उसके बैंक अकाउंट की नेट बैंकिंग बंद करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाल कर उस नंबर पर बात की तो शातिर ने दंपति को अपनी बातों में उलझा लिया और कमलदीप के खाते की जानकारी हासिल कर ली। जानकारी हासिल करने के बाद ठग ने पीड़ित के खाते से 4 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए और धोखाधड़ी कर ली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें