फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री को रिश्तेदार बता नौकरी लगवाने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज का नाम लेकर सचिवालय में सरकारी ड्राईवर लगवाने के नाम पर ठग ने पीड़ितों से 2 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने विज को अपना दूर का रिश्तेदार बताया। पीड़ित ने सीएम को शिकायत दी। इसके बाद शिकायत एसपी अंबाला के पास पहुंची। चौकी नंबर एक में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंचकूला मोरनी हिल्स निवासी ज्योति शर्मा ने शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर 2020 को वह जींद के गांव रिटौली गई थी। वहां जागरण व भंडारा था। इसी जागरण में उनके पिता जगदीश कुमार भी आए हुए थे। इस दौरान उनके रिश्तेदार ने उनकी व उनके पिता की मुलाकात नरेश पसरीचा से करवाई। नरेश पसरीचा ने बताया कि वह बिजली विभाग में विजिलेंस में बतौर डीएसपी के पद पर चंडीगढ़ में कार्यरत थे। मगर, इन दिनों वह सस्पेंड चल रहा है। उसका केस न्यायालय में विचाराधीन है। उसकी पहचान हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज व भारती अरोड़ा से है। वह कई लड़कों को नौकरी लगवा चुका है।
इस पर आरोपी ने महिला के पति को भी सचिवालय में ड्राईवर के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। मगर, उस समय उन्होंने कोई हामी नहीं भरी। बाद में उनके रिश्तेदार ने अपने बच्चों को नौकरी दिलवाने के लिए उक्त आरोपी को रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी की बात महिला और उनके पिता से भी हुई व आरोपी ने महिला के पति को नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही आरोपी ने बताया कि वह जल्द ही गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसीलिए पहले वह आधे रुपये लेंगे। बाकी जब ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा वह तब लेगा।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर महिला व उनके पिता ने अंबाला शहर में दो लाख बीस हजार रुपये दे दिए। जब काफी समय बाद भी आरोपी ने उनके पति को नौकरी नहीं लगवाया तो उन्होंने रुपये वापस करने की मांग की। जब आरोपी ने रुपये नहीं दिए तो वह उनके घर पहुंच गए। जहां पर आरोपी ने उन्हें रुपये देने से साफ मना कर दिया और साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें