अंबाला। एटीएम वेरिफिकेशन के नाम पर बुजुर्ग से 49 हजार 418 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। एसपी को दी शिकायत के बाद जांच साइबर क्राइम के पास पहुंची। जांच के सात महीने बाद महेश नगर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है।
8 अक्टूबर 2021 को दी शिकायत में राम लुभाया ने बताया कि वह महेश नगर का निवासी है और उसे एक काल आई। काल करने वाले ने उसे भारतीय स्टेट बैंक का ब्रांच मैनेजर राकेश वर्मा बताया। ठग ने पीड़ित को एटीएम वेरिफिकेशन बताकर एटीमएम कार्ड का सीवीवी नंबर ले लिया। इसके बाद उसके पेंशन खाते से 49 हजार 418 रुपये निकल गए। यह राशि दो बार में उसके बैंक अकाउंट से निकली। पहली बार में 25000 रुपये व दूसरी बार में 24 हजार 918 रुपये निकाले गए।