फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया

Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के द एसडी विद्या में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गणित विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास, नीति निर्माण और अनुसंधान में सांख्यिकी की अहम भूमिका के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला में गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
सभी कक्षाओं को दीपावली थीम पर सजाया
अंबाला। द एसडी विद्या में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। यह उत्सव छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया। प्रीकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने दीपावली पर एक विशेष असेंबली प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, अच्छाई की बुराई पर विजय और दीपावली के महत्व को सुंदर ढंग से दर्शाया। सभी कक्षाओं प्रीकेजी से लेकर आठवीं तक को दीपावली थीम पर सुंदरता से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा आनंद स्वामी का जन्मदिवस मनाया
नारायणगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैदिक संस्कार पुण्यमास के अंतर्गत प्रसिद्ध आर्य समाजी व स्वतंत्रता सेनानी महात्मा आनंद स्वामी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका संचालन धर्मपाल शास्त्री ने किया। प्रतिभागियों ने महात्मा आनंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी राठी ने महात्मा आनंद स्वामी के जन्मोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें