अंबाला। नगर परिषद कार्यालय के एक कमरे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण दो फॉग की मशीनों सहित कुर्सियों को आग लग गई। गनीमत रही कि आग कमरे में रखी अलमारी व फाइलों तक नहीं पहुंची। आग का कारण स्विच बोर्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया गया है
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संदीप धीमान ने बताया कि शाम लगभग 7.30 धुंआ उठने के बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई तो पांच मिनट के अंतराल में ही गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने और धुंआ छंटने के बाद पाया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। मामले की जानकारी कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल को दी गई है।
जर्जर हो चुकी इमारत
नगर परिषद की इमारत पूरी तरह से कंडम हो चुकी है। पूर्व में भी छतों से टूटकर प्लास्टर गिर चुका है। वहीं गंदगी व धब्बों को छिपाने के लिए पीवीसी शीटों को लगाया गया है जोकि शुक्रवार को हुई आगजनी का भी मुख्य कारण बनी हैं क्योंकि आग के दौरान कमरे में लगी यह शीट्स पूरी तरह से जल गईं।
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में आग से जला सामान। संवाद