फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई और सिपाही सहित चार लोगों को ट्राले ने कुचला, मौत , एक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
Four people including ASI and constable were crushed to death by the trolley, one jumped and saved his life - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे पर तेजरफ्तार ट्राले ने एएसआई और हेडकांस्टेबल समेत चार लोगों को कुचल दिया, जबकि एक पुलिसकर्मी ने दूसरी तरफ छलांग लगाकर जान बचाई। मृतकों में गांव जलबेहड़ा निवासी एएसआई नसीब कुमार पीवीआर पर इंचार्ज थे और कुरुक्षेत्र के लाडवा, गांव डुडी वासी बलविंदर सिंह गाड़ी का चालक था। इसके अलावा हादसे में यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र गांव कुलपुरा वासी 35 वर्षीय मनीष और 32 वर्षीय प्रदीप की भी मौत हुई। हादसे की सूचना के बाद गृहमंत्री अनिल विज, आईजी भारती अरोड़ा और एसपी हामिद अख्तर मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलने जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। गृहमंत्री अनिल विज ने मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को नौकरी और 50-50 लाख रुपये आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
हादसे में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी पवन की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि अंबाला अमृतसर-नेशनल हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे लाडवा की तरफ से आ रही एक कार और ट्रक की साइड से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ईवीआर साइड पर खड़ी कर दी। नीचे उतरकर कार सवारों से बातचीत करते हुए यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान पीछे से आए बेकाबू ट्राले ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद एएसआई नसीब कुमार सहित तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घंटा चले उपचार के बाद घायल पुलिसकर्मी बलविंदर की भी मौत हुई। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही ट्राला छोड़कर फरार हो गया। मृतक पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम नंबर 112 की ईवीआर 108 पर तैनात थे। गार्ड आफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्राले से कुचलकर ईवीआर के इंचार्ज एएसआई, चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है। तीसरे मुलाजिम ने दूसरी तरफ कूदकर जान बचाई है। नंबर के आधार पर आरोपी ट्राला चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।

Four people including ASI and constable were crushed to death by the trolley, one jumped and saved his life- फोटो : Ambala

Four people including ASI and constable were crushed to death by the trolley, one jumped and saved his life- फोटो : Ambala

Four people including ASI and constable were crushed to death by the trolley, one jumped and saved his life- फोटो : Ambala

Four people including ASI and constable were crushed to death by the trolley, one jumped and saved his life- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें