फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने किया नामांकन दाखिल, हुड्डा ने BJP के 400 पार के नारे को बनाया निशाना

Thu, 02 May 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफिले के साथ मौजूद कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने इस बात की नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले शहर के मानव चौक पर रैली का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन




रैली के दौरान कांग्रेस के दोनों गुट भी एकजुट दिखाई दिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान वरुण मुलाना का नामांकन करवाने भी पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने वरुण मुलाना की जीत का दावा किया और भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा कि यह जो मर्जी कहते रहे। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


मनोहर लाल खट्टर के बयान इस बार बापू बेटा को चंडीगढ़ नहीं जाने देंगे पर हुड्डा ने कहा कि जिन बातों के कोई मायने नहीं होते, उस पर मैं बोला नहीं करता। यह इनकी फ्रस्ट्रेशन की भावना है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना नामांकन के दौरान संविधान की किताब लेकर पहुंचे। मुलाना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। हमारे देश का संविधान खतरे में हैं, इसलिए चाहे जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े, हम अपने देश के संविधान को बचाकर रखेंगे।
विज्ञापन


उन्हाेंने भाजपा के 400 पार नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनका जनता बहिष्कार कर रही है। भाजपा ने पहले भी बड़े-बड़े नारे दिए थे, यह नारा भी फेल होने वाला हैं। मुलाना ने अपने पिता फूलचंद मुलाना की स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया से हार का बदला लेने के सवाल पर कहा कि वह बदले की भावना से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कटारिया जी हमारे स्वर्गीय हैं। वह द्धेष की भावना से चुनाव नहीं लड़ रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें