Food safety officer conducted raids to crack down on adulterated food items, also filled samples
- फोटो : Ambala
अंबाला। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए बाजार में बिकने वाले मिलावटी कुट्टू और सिंघाड़े के आटे और शामक के चावल की सैंपलिंग शुरू कर दी है। पिछले साल में भी कई जगह कुट्टू के मिलावटी आटे को खाकर लोग बीमार हो गए थे। इसलिए इस बार विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विभाग की टीम ने रविवार को छावनी की कई दुकानों पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए। विभाग ने सबसे पहले 12 क्रॉस रोड पर स्थित एक थोक विक्रेता के यहां छापा मारा। यहां से विभाग ने सिंघाड़े के आटे के 4 सैंपल लिए। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुकानों पर छापामारी की गई है। खाद्य पदार्थों के सैंपलों को टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।