फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 01:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने सागर से 32 हजार और रज्जी से 28 हजार रुपये बरामद किए। जांच के लिए टीम ने एक डिकॉय (मोहरा) को तैयार किया था। जिसे पहले कैंट बस स्टैंड और फिर फुटबॉल चौक पर बुलाया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के कैंट नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के गैरकानूनी रैकेट का कुरुक्षेत्र की विशेष टीम ने भंडाफोड़ किया है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई छापेमारी में अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर और एक अन्य व्यक्ति रज्जी को 60 हजार रुपये नकद सहित मौके पर गिरफ्तार किया गया। कुरुक्षेत्र के डॉक्टर ऋषि, डॉ. गौरव वी डॉ राजीव टीम की टीम ने तीन घंटे तक चली जांच के दौरान दोनों आरोपियों को अल्ट्रासाउंड रूम से भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने सागर से 32 हजार और रज्जी से 28 हजार रुपये बरामद किए। जांच के लिए टीम ने एक डिकॉय (मोहरा) को तैयार किया था। आरोपियों ने डिकॉय को पहले कैंट बस स्टैंड और फिर फुटबॉल चौक पर बुलाया, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर अवैध गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें