फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में सोसाइटी ने लगाए 100 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार को पौधरो अभियान चलाया गया। जिसका आयोजन आईओसीएल व सदस्य साेसाइटी प्रधान अशोक कक्कड़ व प्राचार्य मुनीश गुप्ता की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विभिन प्रकार के करीब 100 पौधे लगाए गए। इनमें आयुर्वेदिक एवं विभिन फल के पौधे शामिल रहे।
विज्ञापन

सोसाइटी संस्थापक डॉ. केआर भारद्वाज ने बताया कि पौधे का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। शुद्ध हवा व प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखने में पौधों का विशेष महत्व है। प्राचार्य मुनीश गुप्ता ने संस्था के सदस्यों को एक-एक पौधा गोद लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष नीरज, बाबू राम, कृष्णा, वीना, मोनिका, उषा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें