फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बड़ा हादसा: छत का लेंटर गिरने से पांच माह के बच्चे की मौत, मां और बेटी गंभीर घायल

Sat, 13 May 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

दयाल बाग निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसके पास एक बेटी व बेटा है और वह किराये के मकान पर रहते हैं। कमरे की छत के लेंटर में दरार आई हुई थी। मकान मालिक को ठीक करवाने के लिए बोला था लेकिन महज पुट्टी ही करवाई गई थी।
विज्ञापन
अंबाला में छत का लेंटर गिरने से महिला घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के दयाल बाग स्थित कमरे में अपने दोनों बच्चों संग बैठी महिला पर अचानक छत के लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच माह के बच्चे आदर्श की मौत हो गई। वहीं 35 वर्षीय रेणु और उसकी 17 वर्षीय बेटी गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। उस समय महिला का पति काम कर पर गया हुआ था। परिजनों ने बेटे को शनिवार सुबह दफनाया। घायल मां-बेटी छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दयाल बाग निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसके पास एक बेटी व बेटा है और वह किराये के मकान पर रहते हैं। कमरे की छत के लेंटर में दरार आई हुई थी। मकान मालिक को ठीक करवाने के लिए बोला था लेकिन महज पुट्टी ही करवाई गई थी। शुक्रवार को वह काम पर था कि अचानक मकान मालिक का फोन आया। घर आकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। जबकि पत्नी व बेटी भी घायल थी। पत्नी व बेटी अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पत्नी के सिर की एमआरआई हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें