फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोलीकांड से पहले आप नेता लबाना की रैकी करने वाले विशु और चिराग को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आम आदमी पार्टी (आप) नेता व जिला परिषद पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर पर हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ ने रैकी करने वाले लॉरेंस गैंग के दो आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान शहर के प्रेम नगर निवासी विशाल उर्फ विशु भाटिया और काजीवाड़ा निवासी चिराग के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई। आरोपियों ने पहले खुद रैकी की थी और बाद में गोली चलाने वाले दोनों शूटरों को भी रैकी करवाई थी।
विज्ञापन

दोनों का नाम गोली चलाने वाले शूटर साहिल ने रिमांड में लिया था। इसके अलावा एक और आरोपी के साथ-साथ शशांक पांडे की भी गिरफ्तारी होनी है जो अनमोल बिश्नोई से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। यह कार्रवाई एसटीएफ डीएसपी अमन के निर्देशानुसार हुई। इसमें अंबाला से पीएसआई रवि कुमार, एएसआई तेजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सतप्रकाश, ईएचसी संजीव कुमार, राहुल, संदीप कुमार शामिल रहे। एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और पंजाब में टारगेट किलिंग के लिए गए थे।
विशु की मुलाकात अंबाला सेंट्रल जेल में शशांक पांडे से हुई थी। उसी समय वह उसके साथ काम करने के लिए राजी हो गया था। विशु पर एनडीपीएस व हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। शशांक पांडे के कहने पर ही अपने दो साथियों को साथ लेकर उसने स्विफ्ट गाड़ी में रैकी की थी। इसके अलावा तीनों बदमाशों ने पंजाब के मोगा में भी जाकर एक कारोबारी की रैकी की थी। हालांकि, बदमाशों ने अपने फोन से उस कारोबारी की फोटो को डिलीट कर दिया। पुलिस साइबर सेल की मदद से वो फोटो निकलवाने का प्रयास कर रही है। शशांक पांडे ने विगत माह पहले ही अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित एनएच-1 शोरूम के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरअसल, 27 मार्च को आप नेता मक्खन सिंह लबाना को विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल के जरिए अनमोल बिश्नोई ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। न देने पर अगले ही दिन साहिल व लब्बू बाइक पर गए और घर के बाहर दो फायर कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एसटीएफ के पास मामला पहुंचते ही गोली चलाने वाले शाहबाद निवासी साहिल व लब्बू को काबू कर लिया गया था। साहिल ने रिमांड में अनमोल बिश्नोई व उनके बीच जुड़े शशांक पांडे सहित अंबाला के ही तीन बदमाशों का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें