फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गैस पाइप लाइन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर 10 में रविवार की रात उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब पीएनजी गैस पाइपलाइन से अचानक शोर के साथ आग निकलने लगी। आग देखकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर भागने लगे। क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी सेक्टर-9 पुलिस को दी। पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर गैस की सप्लाई को बंद करवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे गैस कंपनी के अधिकारियों ने लीकेज की जांच की और गैस रिसाव की समस्या दूर की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब डेढ़ बजे गैस पाइपलाइन से करीब 25 फीट तक हवा में आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। इस दौरान इससे आवाज भी आ रही थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जमीन से से निकलती आग को देखकर क्षेत्रवासियों ने इस पूरी घटना की जानकारी तुरंत सेक्टर-9 पुलिस को दी।
इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की और गैस की सप्लाई को बंद करवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे गैस कंपनी के अधिकारियों ने गैस रिसाव की समस्या को दूर की।
विज्ञापन

थाना सेक्टर नौ के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गैस पाइप लाइन में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर गैस कंट्रोलर के संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने गैस की सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गैस लाइन के रिसाव की जांच कर समस्या दूर दी।
जादू टोने के लिए रखे दीये से लगी होगी आग

स्थानीय लोगों से जब इस घटना के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर लोग अक्सर जादू टोने के कार्य करते हैं। अक्सर दीया जलाकर रख जाते हैं, यहां पानी भी भरा हुआ है। दीया गैस के संपर्क में आ गया होगा, जिससे आग भड़क गई। हालांकि मामले की पुलिस व गैस पाइप लाइन कंपनी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें