फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। मंगलवार अलसुबह करीब महाराणा प्रताप चौक के नजदीक एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान में रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। दुकान के मालिक को उसके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक ने अज्ञात पर उसकी दुकान जलाने का आरोप लगाते हुए बराड़ा पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक के पास सतपाल की कबाड़ी की दुकान है। इसमें मंगलवार अल सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटे उठती देख पड़ोसी ने दुकानदार को फोन किया। दुकानदार मौके पर पहुंचा और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकान के मालिक सतपाल के अनुसार उसकी दुकान में किसी ने आग लगाई है। इससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत उसने बराड़ा चौकी को सौंपी है। बराड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें