फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। थाना बराड़ा क्षेत्र में नाबालिग भतीजी को प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बराड़ा महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने बताया कि 14 अक्तूबर 2021 को उसके चाचा मांगा राम ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसके साथ अपने ही घर पर दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को डरा धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे नाबालिग डर गई और सहमी-सहमी सी रहनी लगी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी चार जून 2022 को घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी बराड़ा में शिकायत दी थी। पुलिस कार्रवाई में पता चला कि आरोपी लड़का शिकायतकर्ता के भाई के बेटे का दोस्त होने के कारण नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी लड़के को अंबाला रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। जहां पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी लड़के ने उसके साथ अंबाला व गुरुग्राम में कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें