फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन वेली रिसॉर्ट के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की पहले बहस हुई उसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष पुलिस आने से पहले फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रभान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चर्चा यह भी रही की दोनों पक्षों में गोली भी चली।
विज्ञापन

रिसोर्ट मालिक के अनुसार रविवार रात ग्रीन वैली के सामने दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। एक पक्ष ग्रीन वैली रिसोर्ट से निकला था तो दूसरा पक्ष अभी अंदर जाने वाला था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में बहस हो गई और कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के युवक अंबाला के थे तो दूसरे पक्ष के लोग तेपला के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों में मारपीट होता देख रिसॉर्ट तरूण बक्शी ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिली है कि मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं जो अलग-अलग अस्पताल में उपाचाराधीन बताए गए हैं।
------------------------
रिसोर्ट मालिक तरूण ने हमें जानकारी दी थी कि रिर्सोट के पास अंबाला व तेपाल के युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर गए थे। यहां पर दो पक्ष के करीब 10-12 युवक आपस में डंडे लेकर भिड़ पड़े, लेकिन यहां पर गोली नहीं चली। एक युवक देवेंद्र घायल अवस्था में एमएम मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन है। लेकिन वह कुछ भी बताने का तैयार नही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंद्रभान, थाना प्रभारी।
----------------------------
हमारे होटल से कुछ युवक बाहर निकल रहे थे कि दूसरे पक्ष के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हमारा कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर गोली नहीं चली।
विज्ञापन

तरुण बक्शी, होटल संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें