फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन के नवजात को लेकर फरार हुआ बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। दहेज जैसी बुराई ने एक मासूम बच्चे को अपनी मां की ममता से दूर कर दिया। दहेज के कारण चल रहे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के कारण एक पिता अपने 14 दिन के बच्चे को लेकर फरार हो गया। रोती-बिलखती मां अपने बच्चे को पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। पुलिस बच्चे व उसके पिता की तलाश में कई जगह छापामारी कर चुकी है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना बराड़ा में सपना पुत्री गुरनाम सिंह वासी बनूड़ (पंजाब) ने 15 फरवरी को शिकायत दी थी। उसने बताया कि करीब 10 -11 महीने पहले ही उसका विवाह जगता कॉलोनी बराड़ा निवासी उमेश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पीड़ित को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक कि उसकी विवाहित ननदें भी उसे ताने मारने लगी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसकी सास ने उसके माता-पिता को कहा कि अगर बेटा पैदा हुआ तो उसे हमारे पास छोड़ जाना। अगर बेटी हुई तो यहां से ले जाना। पीड़ित के अनुसार 31 जनवरी 2022 में उसे बेटा पैदा हुआ।
इसके तीन-चार दिन बाद ही ससुराल के लोग उसे कहने लगे कि वह बच्चे को उसकी ननद को दे देंगे, क्योंकि उसके पास कई सालों से बच्चा नहीं है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो ससुराल के लोगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। 13 फरवरी को उसने यह बात अपने पिता को बताई तो अगले दिन पिता बराड़ा पहुंचे। इस पर ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और पति, सास-ससुर के साथ मिलकर बच्चे को लेकर फरार हो गए। उनका आज तक कोई पता न चल सका।
विज्ञापन

मामले में 15 फरवरी को दहेज समेत अन्य धाराओं के तहत आरोपी पिता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। उसकी बहनों और अन्य रिश्तेदारियों में दबिश दे रहे हैं। उसका नंबर भी ट्रेसिंग पर लगाया हुआ है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें