फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बेचने के लिए भटक रहे किसान : पूजा

विज्ञापन
बराड़ा की अनाजमंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करतीं मुलाना विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा ने बराड़ा और उगाला अनाज मंडियों का औचक दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनी। विधायक पूजा ने कहा कि किसानों की फसल का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे वे अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
इसके अलावा, मंडियों से समय पर धान का उठान न होने के कारण किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है। विधायक ने कहा कि नियमानुसार जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान पहुंच जाना चाहिए, लेकिन उठान में देरी के कारण किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। अगली फसल की बिजाई का समय नजदीक है, ऐसे में भुगतान अटकने से किसान आर्थिक संकट में फंस गया है। उन्होंने सरकार द्वारा प्रति एकड़ 26 क्विंटल धान बेचने की शर्त को पूरी तरह अनुचित करार देते हुए कहा कि खेत में जितनी पैदावार हो, सरकार को उसकी शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं का अभाव और आढ़तियों का आक्रोश
उगाला, सरदेहड़ी, केसरी और तलहेड़ी गुजरान मंडियों में पर्याप्त फड़ न होने के कारण किसानों को अपनी फसल मजबूरन मंडियों से बाहर खुले में सुखानी पड़ रही है। इससे किसानों को अतिरिक्त श्रम और ढुलाई का दोगुना खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, आढ़तियों की समस्याओं को उठाते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ने उनका पिछला कमीशन लंबित रखा है और कमीशन ढाई प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है, जो आढ़तियों के हितों पर बड़ा कुठाराघात है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मंडियों में धान का उठान तेज किया जाए, पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और किसानों व आढ़तियों के सभी लंबित बकायों का तुरंत निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें