लघु सचिवालय पर धरना देते किसान
- फोटो : Ambala
नारायणगढ़। लघु सचिवालय के समक्ष संयुक्त किसान कमेटी ने चौथे दिन भी मांगों के लिए प्रदर्शन किया। चीनी मिल बणौंदी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के गन्ने का भुगतान शैडयूल के अनुसार न किए जाने पर किसानों ने चीनी मिल बणौंदी प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत शनिवार और रविवार को वे गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से 23 मार्च को निकाले जाने ट्रैक्टर शामिल होने की अपील करेंगे।
इस मौके पर मनविंद्र सिंह, विक्रम राणा, बबला छोटी कोहड़ी, संदीप डैहरी, कुलबीर धमौली, नायब नंबरदार लखनौरा, गुरमेल डैहरी, संजीव बख्तुआ, जसविंद्र बाकरपुर, जंटी लखनौरा, राजकुमार छोटी कोहड़ी आदि ने कहा कि वह अपनी मेहनत से पैदा किए गए गन्ने की पेमेंट को लेकर पिछले चार दिनों से लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन है कि इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। शनिवार और रविवार को छुटटी होने के कारण लघु सचिवालय में किसानों का धरना प्रदर्शन नहीं होगा। इन दो दिनों में वे क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से जनसंपर्क करेंगे। साथ ही उनसे 23 फरवरी को नारायणगढ़ चीनी मिल बणौंदी से निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की अपील करेंगे।