फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग प्रक्रिया में परिवार पहचान पत्र बन रहा अड़ंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अड़ंगा बन गया है। दरअसल बहुत से छात्र परिवार पहचान पत्र न होने के कारण काउंसलिंग में भाग नहीं ले पा रहे हैं। कई छात्र ऐसे हैं जिनके पास परिवार पहचान पत्र तो है, लेकिन उसमें गलती होने के कारण अन्य दस्तावेज से परिवार पहचान पत्र बेमेल हो रहा है। इस कारण छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में बहुत अधिक दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार से इंजीनियरिंग कोर्स के लिए जिले की दोनों पॉलीटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है लेकिन अंत में तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी कर दिए कि सभी छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। अब जिन छात्रों ने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं, वे नागरिक सुविधा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, जिनके परिवार पहचान पत्र में गलती है उन्हें भी इन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में 100 से अधिक आवेदकों ने आकर करवाई काउंसलिंग
ऑनलाइन माध्यम से चली काउंसलिंग में छात्रों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर शुक्रवार को करीब 100 से अधिक छात्राओं ने आकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करवाई है। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से घर पर बैठकर या साइबर कैफे के माध्यम से भी काउंसलिंग कर रहे है। 905 सीटों पर कुल कितने आवदेकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है। इस बारे में 3 सितंबर को ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी विभाग ने पीपीपी जरूरी किया है। इसीलिए वहीं छात्र काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। जिन्होंने परिवार पहचान पत्र में अपना नाम दर्ज करवाया है। - रणवीर, प्राचार्य, कल्पना चावला पॉलीटेक्निक, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें