फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: फेसबुक पर बनाई एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के नाम की फेक आईडी बनाई, ठगों ने लोगों के पास भेजे मैसेज

Fri, 01 Mar 2024 06:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि उनके नाम से फेक आईडी बनाई गई है। जिसको लेकर लोगों को मैसेज डालकर अलर्ट रहने के लिए बोला है।
विज्ञापन
अंबाला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के नाम से ही फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने के प्रयास का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद अपनी फेसबुक आईडी पर इस संबंध में पोस्ट डाली है। बताया कि उनके नाम से एक फर्जी अकाउंट बना हुआ है। जिसमें उनकी फोटो के अलावा प्रोफाइल में भी उनकी जानकारी डाली हुई है।

विज्ञापन


वो उस आईडी के जरिए करीबी लोगों को मैसेज भी भेज रहे हैं। उन्होंने अंदेशा जताया है कि वो उनकी सोशल मीडिया से जुड़े नजदीकियों को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड कर सकते हैं या फिर किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि समय रहते पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को लेकर फेसबुक कार्यालय में संपर्क किया और उस फर्जी अकाउंट को ब्लॉक करवाया है।

अभी तक उनके नाम से कोई भी ठगी होने की पुष्टि नहीं हुई है। बाकायदा इसको लेकर उनकी तरफ से पत्राचार भी किया गया है। बता हैं कि जिले में साइबर क्राइम का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस गिरोह से जुड़े लोग बेखौफ होकर लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जाल में फंसाकर पैसे ठग लेते हैं और पुलिस भी उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें