अंबाला में काली पलटन पुल के निकट सेना की एबी वर्कशॉप में तैनात सेना के हवलदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में वीरवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र निवासी 33 वर्षीय दीपक काकरे वर्दी पहने हुए अपने ही बैरक में रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। साथियों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नहीं मिला है।
परिजनों ने बताया कि दीपक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस द्वारा इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई। पडाव थाना प्रभारी एएसआई सतपाल ने बताया कि मृतक दीपक काकरे शादीशुदा था। रोजाना की तरह वह अपनी ड्यूटी पर था। वह अपने बैरक में गया था और काफी देर तक बाहर नहीं निकाला।
दूसरे साथियों ने उससे संपर्क करने के लिए फोन किए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वह देखने के लिए बैरक में पहुंचे तो भीतर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो दीपक रस्सी के सहारे छत पर लगे पंखे की कुंडी पर लटका हुआ था।