फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में पहुंची फैक्टर-9 दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हीमोफीलिया के मरीजों के लिए अब फैक्टर-9 दवा के लिए चंडीगढ़ पीजीआई के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। 9 जनवरी के अंक में प्रकाशित समाचार के बाद विभाग ने अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में यह दवा उपलब्ध करवा दी है। जिले में हीमोफीलिया के 35 पंजीकृत मरीज हैं।
फैक्टर-9 की सप्लाई न होने के कारण इन मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कुरुक्षेत्र या यमुनानगर के नागरिक अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर स्थिति होने पर उन्हें सीधा चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया जाता था, जिससे मरीजों के समय और पैसे की बर्बादी हो रही थी। अस्पताल में दवा न होने के कारण मरीजों का दर्द बढ़ता जा रहा था। हीमोफीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें चोट लगने पर खून का थक्का नहीं जमता और निरंतर रक्तस्राव होता रहता है। ऐसे में समय पर फैक्टर-9 का इंजेक्शन न मिलना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें