अंबाला छावनी में भाविप विवेश शाखा द्वारा लगाए स्वास्थ्य शिविर में मौजूद विशेषज्ञ, छात्र व पदा
अंबाला। भारत विकास परिषद (विवेक शाखा) के सेवा पखवाड़े के तहत जीटी रोड स्थित दर्शन अकादमी में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। एलजेआई इंस्टीट्यूट के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक विद्यार्थियों और 35 शिक्षकों की आंखों की जांच की गई। जिन बच्चों की आंखों में दिक्कत मिली, उन्हें मौके पर ही निशुल्क दवाइयां बांटी गईं।
शिविर में डॉ. तनीषा, प्रीति, चंचल, मलकीत और पंकज की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। स्कूल की प्रिंसिपल बलविंदर कौर ने इस पुनीत कार्य के लिए परिषद का आभार जताया। इस मौके पर परिषद की ओर से प्रकल्प प्रभारी कंवल भनोट, सेवा संयोजक अनिल पराशर और संस्कार संयोजक अनिल तनेजा मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद