अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद बच्चे। प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व रचनात्मक कौशल को निखारने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतुलित आहार के प्रति जागरूकता हेतु स्वस्थ टिफिन व टेबल मैनर प्रतियोगिता से हुआ। इसमें नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरी ओर, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुलेख एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने हिंदी व अंग्रेजी में अपनी कलात्मक लेखनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या उमा मलिक ने जंक फूड के त्याग व पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रधान राजेश जैन व प्रबंधन समिति ने नवाचारी प्रयासों के लिए प्रधानाचार्या व विजेता छात्राओं की सराहना की। संवाद