फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमटी ने चलती एंबुलेंस में करवाई महिला की डिलीवरी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल जच्चा बच्चा। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
छावनी में गर्भवती महिला की स्थिति को बिगड़ता देख ईएमटी ने चलती गाड़ी में महिला की डिलीवरी करवाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार परिजन छावनी के सेक्टर 34 निवासी रिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुुलेंस द्वारा छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

महिला को ज्यादा दर्द होने पर ईएमटी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रदीप व संजीव को चलती एंबुलेंस में बस स्टैंड के पास महिला की डिलीवरी करवानी पड़ी। इसके बाद चालक एंबुलेंस को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर पहुंचा। यहां सीनियर स्टाफ नर्स की निगरानी में बच्चे की नाड़ी को काटने के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में भर्ती महिला रिंकी ने बताया कि उसने एक बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें