फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए संक्रमित, छह ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। राहत की बात यह रही कि छह मरीजों ने कोरोना को मात दी है। यह मरीज छावनी, शहजादपुर व अन्य क्षेत्रों से सामने आए हैं। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 797738 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.59 फीसदी है। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 48 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 62 हजार 091 लोगों को पहली तो 10 लाख 33 हजार 682 लोगों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें