अंबाला। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले तीन दिनों में राहत कि बात यह है कि संक्रमित आने की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। रविवार को कुल आठ मामले सामने आए। वहीं, 12 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब जिले में सक्रिय मामले 118 रह गए। नए संक्रमितों में शहर से चार, कैंट, चौड़मस्तपुर, शहजादपुर, बराड़ा से 1-1 मामला सामने आया।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के का रिकवरी रेट 98.39 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 807754 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 57 हजार 884 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 62 हजार 581 लोगों को पहली तो 10 लाख 35 हजार 547 लोगों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई है।