अंबाला सिटी। एफसीआई चौकीदार की परीक्षा देने आए युवाओं को अपने-अपने घर जाने के लिए बस नहीं मिली। इससे खफा युवाओं ने हंगामा कर दिया। अग्रसेन चौक पर युवा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। युवाओं की संख्या के साथ हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली और युवाओं को शांत करवाया। युवाओं ने पुलिस से तुरंत प्रभाव से बसों की व्यवस्था करने की मांग की। करीब 10 बजे तक इस हंगामे के बाद पीछे से आ रही बसों के साथ अतिरिक्त बसों की मदद से युवाओं को रवाना किया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।