फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए केस, दो ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना की रफ्तार अब थमने का नाम नहीं ले रही है। करीब तीन माह बाद जिले में एक साथ आठ संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 30 हो गए। शुक्रवार को आए नए संक्रमितों में छावनी से चार मामले आए। इनमें 33 व 42 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवक व 27 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर से 41 वर्षीय महिला और शहजादपुर से 49 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय किशोर संक्रमित पाए गए। चौड़मस्तपुर से 18 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने बताया कि जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 796971 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा अनुसार 21 लाख 46 हजार 796 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 62 हजार 048 लोगों को पहली तो 10 लाख 33 हजार 392 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें