सरसेहड़ी इलाके में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर हथियार चले, जिसमें दोनों तरफ आठ लोग बुरी तरह से लहूलूहान हो गए। आठों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।सरसेहड़ी इलाके में मंगलवार देररात आमने-सामने रहने वाले कुछ लोगों में झड़प हो गई। एक पक्ष के घायल लाल सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर पर थे कि उनके पड़ौस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने वहीं गली में कब्जा करना शुरू कर दिया था।ये देखकर वे लोग अपने घर से बाहर आ गए और दूसरे पक्ष के लोगों को कब्जा करने से मना करने लगे। बस, इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। लाल सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसमें उसके समेत चाचा राज सिंह, रमिंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह घायल हो गए। उधर, इसी झगड़े में दूसरे पक्ष के दर्शन सिंह, सतपाल सिंह, सतनाम सिंह व राज सिंह भी बुरी तरह घायल हैं। इस गुट के घायलों ने पहले गुट के घायलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहले गुट के लोगों ने उन पर हथियारों से हमला किया है, जिससे उन्हे चोटें आई हैं।
लहूलुहान मरीजों को नहीं मिले बेडसिविल अस्पताल अंबाला कैंट में अचानक आठ लहुलूहान गंभीर लोग सिविल अस्पताल में पहुंच गए। इसे देखकर इमरजैंसी वार्ड में कार्यरत स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। क्योंकि इमरजैंसी वार्ड पहले से ही विभिन्न तरह के मरीजों से भरा हुआ था। कार्यरत स्टाफ ने खूनी संघर्ष में घायल आठों लोगों की मरहम पट्टी की और सभी के परिजनों को सलाह दी कि वे इन घायलों को घर ही ले जाएं, क्योंकि यहां अस्पताल में जगह नहीं है। ये सुनकर घायलों के तीमारदारों में खासा रोष पैदा हो गया। मगर मरीज की हालत को देखते हुए वे लहुलूहान घायलों को पट्टी करवाकर घर वापस ले जाने पर मजबूर हो गए। ड्यूटी डाक्टर का कहना है कि जनरल वार्ड भी मरीजों से भरा है, इसलिए घायलों के समक्ष ये स्थिति पेश आई।
युवक को घायल कर झाड़ियों में फेंकाटांगरी नदी के बांध से गुजर रहे एक युवक पर करीबन बारह हमलावर युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। हमलावर युवक को मारकर वहीं बांध के पास झाडिय़ों में फैंक गए।युवक साहिल ने बताया कि वे देररात अपना काम निपटाकर टांगरी के पास से अपने घर वापस जा रहा था। तभी करीबन बारह लड़कों ने उसे घेर लिया और उसकी हथियारों से पिटाई कर दी। उसके बाद उन्होंने उसे वहीं झाडिय़ों में फैंक दिया। उसके बाद वहीं मौजूद कुछ लोगों ने युवक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।परिजन मौके परपहुंच और लहुलूहान युवक साहिल को झाडिय़ों में से बाहर निकाला और उसे लेकर कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे उपचार दिया गया। घायल ने बताया कि दिन में इन्ही आरोपी युवकों से उसके दोस्त की लड़ाई हुई थी, जिसमें वे भी अपने दोस्त के साथ था। इसी रंजिश के चलते अब रात को उन्ही हमलावर युवकों ने उस पर भी हथियारों से हमला किया है। युवक ने पुलिस को हमला करने वाले सभी बारह लड़कों के नाम बता दिए हैं।