फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री न होने पर लोगों ने जड़ा उप तहसील पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। सब तहसील शहजादपुर में दस्तावेज पंजीकरण को लेकर फैली अव्यवस्था से परेशान लोगों का मंगलवार को धैर्य टूट गया। उन्हें पता चला कि तहसील में रजिस्ट्री करने के लिए न तो तहसीलदार है और न ही कोई रजिस्ट्री क्लर्क। परेशान लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए तहसील के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय के तीनों कमरों पर ताले लगा दिए। इसके बाद लोग तहसील कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि पिछले डेढ़ महीने से तहसील में व्यवस्था नाम की कोई वस्तु नहीं है। अधिकारी मनमाने ढंग से कुछेक चुनिंदा रजिस्ट्रियां करके यहां से दो चार हो जाते हैं जबकि अन्य लोग परेशान हो रहे हैं। तालाबंदी व धरने की खबर सुन कर नारायणगढ़ के तहसीलदार दिनेश ढिल्लों ने मौके पर पहुंच व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, तब जाकर कार्यालय के ताले खुले। इसके बाद करीब 2:30 बजे कार्य शुरू किया गया और लगभग दो दर्जन दस्तावेज पंजीकृत किए गए।
लोगों का कहना था कि यहां उप तहसील में सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को दो दिन रजिस्ट्रियां होती हैं। लोगों का कहना था कि यहां के उप तहसीलदार के अवकाश पर होने के चलते कभी मुलाना से तो कभी कैंट से अधिकारी पंजीकरण के लिए आते हैं। जिन लोगों ने अप्वाइंटमेंट ले रखी होती है उनकी रजिस्ट्रियां न करके कुछेक रजिस्ट्रियां ही की जाती हैं। उन्हें अगले कार्यदिवस के लिए कह दिया जाता है। उन्हें अगले दिन पुन: अप्वाइंटमेंट लेनी पड़ती है। वहीं, भूमि विक्रेता के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर किए होते हैं। रजिस्ट्री न होने के चलते रुपये डूबने का खतरा रहता है। धरने पर बैठे हरबंस सिंह, जयवीर राणा व अन्य का कहना था कि रजिस्ट्री करवाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली, पंजाब व अन्य कई स्थानों से लोग आते हैं। तहसील की व्यवस्था में सुधार की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें