अंबाला सिटी। कोरोना के नए मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, 33 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मामलों में पहले के मुकाबले कमी आई है। अब जिले में सक्रिय मामले 135 रह गए हैं। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। कोविन पोर्टल के अनुसार अभी तक 21 लाख 67 हजार 145 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 10 लाख 63 हजार 028 लोगों को पहली तो 10 लाख 36 हजार 870 लोगों को कोरोना के बचाव की दोनों डोज लगाई गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।