फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इस्माइलपुर हेड के गेट खोलने पर विवाद, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुआ टकराव

Fri, 05 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ईस्माइलपुर हेड पर नरवाना ब्रांच से एसवाईएल में गेट खोलकर पानी छोड़ने जाने पर विरोध जताते ग्रामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मलौर के पास इस्माइलपुर हेड पर दो गेट खोलकर नरवाना ब्रांच नहर से एसवाईएल में पानी को डायवर्ट करने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव के हालात बन गए। हेड के पास सिंचाई विभाग के बने कार्यालय का गेट एक तरफ से पुलिस ने बंद कर लिया तो दूसरी तरफ से ग्रामीणों ने धक्का देकर गेट खुलवा दिया और अंदर चले गए, इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जब बात करने पर कोई रास्ता नहीं निकला तो ग्रामीण कार्यालय के साथ ही सड़क पर धरने पर भी बैठ गए।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी देर तक बातचीत के बाद नहर का एक गेट खोलने पर सहमति बनी, इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना खत्म किया। मौके पर पुलिस व सिंचाई विभाग अधिकारी भी पहुंचे थे। इस दौरान तीन घंटे तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। इस दौरान खैरा, नडियाली, नग्गल, अमीपुर, मलौर, चौड़मस्तपुर व आसपास के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीण बोले, एसवाईएल में कम पानी छोड़ा जाए, पटरी कमजोर
ग्रामीण कुलदीप सिंह, जग्गा खैरा, नवजोत, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य ने बताया कि हरियाणा-पंजाब सीमा पर पंजाब के सराला कलां गांव में नरवाना ब्रांच नहर का तटबंध टूट गया। यहां से घग्घर नदी का पानी नरवाना ब्रांच में आने से नहर ओवरफ्लो हो गई। नहर के ओवरफ्लो होने से पंजाब की सीमा से सटे हरियाणा के गांव के ग्रामीणों ने जलभराव होने के डर से प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पंजाब से नरवाना ब्रांच में ज्यादा पानी आ रहा है। इस पानी को सिंचाई विभाग नरवाना ब्रांच में डायवर्ट कर रहा है। पहले सिंचाई विभाग ने नरवाना ब्रांच नहर का एक गेट खुला रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों के जाते ही दो गेट खोल दिए, इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि एसवाईएल नहर की पटरी कई जगहों से कमजोर है। वह ज्यादा पानी को सहन नहीं कर सकती, अगर एसवाईएल में ज्यादा पानी छोड़ा गया तो उनके गांवों में जलभराव हो जाएगा। उन्होंने 2023 में तबाही देखी है। इस बार भी उनको जलभराव होने का डर है।
विज्ञापन


नहर में 20 फुट से ऊपर गया जलस्तर
पंजाब से ज्यादा पानी आने पर नरवाना ब्रांच नहर में गुरुवार को 20 फुट तक पानी चला। इस नहर की क्षमता 18 फुट तक है, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। ग्रामीण नरवाना ब्रांच नहर पर गेट बंद करने की मांग कर रहे थे, लेकिन नरवाना ब्रांच व एसवाईएल दोनों में नियंत्रित कर पानी चलाने के लिए गेट खोला गया ताकि कोई दिक्कत न हो।
- संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल।

ईस्माइलपुर हेड पर नरवाना ब्रांच से एसवाईएल में गेट खोलकर पानी छोड़ने जाने पर विरोध जताते ग्रामी- फोटो : अमर उजाला

ईस्माइलपुर हेड पर नरवाना ब्रांच से एसवाईएल में गेट खोलकर पानी छोड़ने जाने पर विरोध जताते ग्रामी- फोटो : अमर उजाला

ईस्माइलपुर हेड पर नरवाना ब्रांच से एसवाईएल में गेट खोलकर पानी छोड़ने जाने पर विरोध जताते ग्रामी- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें