फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उगाला में तबाही मचाने लगा पानी

विज्ञापन
निजामपुर गांव से ग्रामीणों को किश्ती में रेस्क्यू करते हुए टीम। स्त्रोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला/ बराड़ा। बारिश और बाहरी क्षेत्र से आए पानी के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव के हालात हैं, इसमें बराड़ा-शाहाबाद मार्ग स्थित उगाला गांव में सबसे अधिक बुरा हाल है। सुभरी रोड की तरफ से उगाला गांव में करीब चार फुट तक पानी भर चुका है, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया है और उनका सामान भी खराब हो रहा है। पशुओं की चिंता लोगों को सताने लगी है। उगाला के मुख्य बाजार, देवी माता मंदिर रोड, सोहाता रोड समेत सभी क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकल हैं। उन्हें सांप इत्यादि जलीय जीवों का खतरा बना हुआ है। यहां हालात इतने बदतर हैं कि कई घरों की छतें भी गिरने लगी हैं तो कुछ घरों की छतें टपक रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें