फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल बनौंदी का वर्तमान पेराई सत्र जल्द शुरू की मांग को लेकर बैठक में हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)नारायणगढ़। चीनी मिल बनौंदी का वर्तमान पेराई सत्र शीघ्र आरंभ करने के अलावा किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर वीरवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक गांव तंदवाल में हुई।
विज्ञापन

भाकियू (चढूनी) के जिला प्रधान मलकीत सिंह और भाकियू (टिकैत) के जिला प्रधान विक्रम सिंह राणा तथा गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान विनोद राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गन्ने की बकाया पेमेंट तथा वर्तमान पेराई सत्र शीघ्र शुरू करवाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। किसान नेताओं ने उपस्थित किसानों को अपने संबोधन में कहा कि गत 17 सितंबर को जो किसान पंचायत साहा में हुई थी। उसमें किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी अनेक मांगें रखी थी, जिसमें गन्ने का बकाया तथा पेराई सत्र शीघ्र शुरू करने का भी जिक्र था।
बावजूद सरकार ने अभी तक किसी भी मांग पर गौर नहीं किया। इसके साथ ही पिछले लगभग 3-4 माह से वेतन न मिलने के कारण चीनी मिल के कर्मचारी भी हड़ताल पर बैठे हैं परंतु मिल प्रबंधन है कि इन सभी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना है कि अभी तक मिल का सफाई कार्य आरंभ न करवाने से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि सरकार की नीयत में खोट है तथा वह मिल को बंद करना चाहती है। यदि मिल बंद हुआ तो न सिर्फ किसान की गन्ने की फसल बर्बाद होगी बल्कि किसानों का पिछला पैसा भी खत्म हो जाएगा। सरकार को जगाने के लिए आगामी 28 सितंबर को केन कमीशन हरियाणा के पंचकूला स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, अमनप्रीत सिंह, जसमिंद्र सिंह भूखड़ी, फकीर चंद, दलबीर सिंह, राजिंद्र सिंह तंदवाल, राजीव राणा, सुरेंद्र तंदवाल, सुरेश जौली, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें