फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी के वार्डों में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह राशि नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में जल निकासी, सीसी सड़क, स्ट्रीट लाइट और जन-सुविधाओं के निर्माण पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। योजना के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें विभिन्न वार्डों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास करना है।
वार्ड 23 में मिलाप नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से वर्षा जल निकासी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह इस योजना के तहत सबसे बड़ी परियोजना है। वार्ड 24 में आवास बोर्ड और एफसीआई गोदाम के पास सड़क निर्माण व अन्य गलियों पर 28.32 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 4 के दलीपगढ़ और गुरु नानक जनरल स्टोर से पापड़ वाली गली तक नालियों के निर्माण पर 25.70 लाख रुपये का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें