फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक बढ़ा रहा चिंता, 24 और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में शुक्रवार को 24 और डेंगू मरीज मिलने के बाद डेंगू का डंक स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। अब मरीजों की संख्या 292 पर पहुंच गई है। दूसरी ओर प्रशासन फॉगिंग भी करवा रहा है लेकिन इसके बावजूद डेंगू के केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से डेंगू के नए मामले अस्पताल पहुंचे। रोजाना लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को रोकने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। यही हाल रहा तो डेंगू मरीजों की संख्या तीन सौ तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति खराब है।
दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन बार डोर टू डोर जाकर रुके हुए पानी की चेकिंग कर चुकी है। निरीक्षण में जिन घरों में लारवा मिल रहा है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद डेंगू पर लगाम नहीं लग पा रही है। उधर, डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ बढ़ते वायरल बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। लोगों से पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा जा रहा है। उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले से सर्तकता नहीं रखी जाती तो यह स्थिति ओर अधिक भयावह हो सकती थी। टीम दिन-रात कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जान लें
डेंगू में 104 फारेनहाइट डिग्री का बुखार होता है। इसके साथ इनमें से कम से कम दो लक्षण होते हैं। यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तब तुरंत सलाह के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
सिर दर्द
मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
जी मिचलाना
उल्टी लगना
आंखों के पीछे दर्द
ग्रंथियों में सूजन
त्वचा पर लाल चकत्ते होना
डेंगू से बचाव के उपाय
आसपास की जगहों को साफ रखकर मच्छरों से बच सकते हैं।
पानी को किसी जगह पर जमा न होने दे। इसका खास ध्यान रखें।
जहां पर पानी जमा हो, गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें।
मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियाँ आदि को चेक करते रहें।
मच्छरों से बचाव के लिए घर के बाहर क्रीम का इस्तेमाल करें।
घर में मच्छरदानी का उपयोग करें। क्वायल भी जला सकते हैं।
क्या लक्षण उभरते हैं
डेंगू मच्छर के काटने पर 4 से 10 दिन में बीमारी पूरी तरह फैल जाती है। शुरुआत में सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मिचली आना, उल्टी, हड्डियों या मांसपेशी में दर्द, चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। अगर सही से इलाज न मिला तो यही सामान्य डेंगू गंभीर बन जाता है।
ये चीजें हो सकती हैं मददगार
बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने में लाभकारी होता है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी, गाजर का सेवन करें।
नारियल पानी का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है।
सावधान
सादी रोटी, चावल या पुलाव, खिचड़ी, दाल, उबली हुई सब्जियां और दही आदि खाना चाहिए।
सामान्यत : किसी मनुष्य के रक्त में एक लाख पचास हजार से लेकर चार लाख प्रति घन मिलीमीटर प्लेटलेट्स होते हैं। किसी कारण से यदि ये 50 हजार से कम हो जाएं तो चिंता की बात नहीं लेकिन इससे भी कम होने पर रक्तस्राव शुरू हो सकता है। यदि 10-20 हजार की संख्या रहे तो यह स्थिति इमरजेंसी की है। तब मरीज को अलग से प्लेटलेट चढ़ाने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें