फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, 632 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
सिटी के डेंगू वार्ड में उपचार करवाने के लिए लेटे मरीज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
डेंगू का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जिले में 9 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 632 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, तापमान न गिरने के कारण स्वास्थ्य विभाग के लिए भी डेंगू संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जैसे ही तापमान में गिरावट आएगी। उसी के साथ डेंगू के मामलों में भी गिरावट देखी जा सकेगी। मगर, अभी जो डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं उन्हें इलाज देकर जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को छावनी और सिटी दोनों ही अस्पताल में बने वार्ड में अधिकतर बैड मरीजों से भरे हुए दिखाई दिए। इसमें डेंगू से ग्रसित मरीजों के साथ-साथ संदिग्ध बुखार के मरीज भी शामिल है। जिनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें