फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को लोगों की फरियादें सुनी और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। यमुनानगर के थाना छप्पर निवासी महिला सुखविंद्र कौर ने पति की हत्या के मामले में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग गृहमंत्री से की। जिस पर विज ने एसपी यमुनानगर को मामले में तत्पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह कुरुक्षेत्र निवासी नीटू ने स्वयं के साथ जमीन की धोखाधड़ी के मामले की शिकायत दी तो मंत्री विज ने कुरुक्षेत्र एसपी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र की ही रहने वाली पूनम ने पिता की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की। गृहमंत्री ने एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के लिए कहा। इसी प्रकार कैथल निवासी विजय कपूर ने मारपीट के मामले की शिकायत दी। विज ने एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचकूला निवासी महिला की स्वयं के साथ छेड़खानी के मामले की शिकायत पर विज ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र निवासी हरप्रीत कौर की दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष सैकड़ों अन्य शिकायतें आई। जिन पर कार्रवाई के निर्देश गृहमंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए।
बोह बस स्टैंड की हालत सुधारने के लिए रोडवेज जीएम को दिए निर्देश
बोह से आए राजबीर सिंह, डोला, पीयूष, वरूण, अमरीक सिंह, धर्मपाल, आशीष, अंकित, दिलप्रीत सिंह, राज कुमार, चंद्रमोहन व अन्य ने गृहमंत्री अनिल विज से बोह में बस स्टैंड की हालत सुधारने की मांग की। इस पर गृहमंत्री ने रोडवेज जीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी निवासी महिला की दुराचार के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर मंत्री विज ने एसपी को कार्रवाई के कहा। गांव नगला जट्टां से कुलदीप सिंह, डैनी, विक्रम सिंह, परमजीत सिंह और अन्य ने गांव में गंदे पानी निकासी की शिकायत विज को दी। गृहमंत्री ने मांग पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें