फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस यूनिवर्सिटी, आयुध फैक्टर का प्रस्ताव नकारा

Sun, 04 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
डिफेंस यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के लिए तैयार किए गए दो डिफेंस यूनिवर्सिटी और आयुध फैक्टरी के खास प्रस्तावों को रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल दरकिनार कर दिया है। इससे अंबाला छावनी एरिया को मिलने वाले दो बड़े प्रस्ताव रद्द हो गए हैं और इससे उन युवाओं को झटका लगेगा है, जो डिफेंस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के इच्छुक थे। उधर, आयुध फैक्टरी बनने से अंबाला के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलता।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद रतनलाल कटारिया ने अंबाला छावनी के लिए दो विशेष प्रस्ताव तैयार करवाए थे। इनमें से एक था अंबाला कैंट में डिफेंस यूनिवर्सिटी खोला जाना और दूसरा अंबाला छावनी एरिया में एक आयुध फैक्टरी बनाई जाए। दोनों प्रस्तावों को लेकर अंबाला के सांसद कटारिया खुद रक्षा मंत्री से मिले थे और उन्हें संबंधित प्रस्ताव सौंपे थे। लेकिन इन  प्रस्तावों को सरकार ने नामंजूर कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार इसमें पहला कारण यह बताया जा रहा है कि हरियाणा के गुड़गांव में पहले ही इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की घोषणा हो चुकी है और इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। लिहाजा एक राज्य में दो डिफेंस यूनिवसिटी कैसे दी जा सकती है?
विज्ञापन

दूसरा, अंबाला नार्थ इंडिया में आर्मी का सबसे बड़ा बेस कैंप है और हमेशा दुश्मनों के टारगेट पर रहता है।  इसलिए अंबाला कैंटोनमेंट एरिया अति संवेदनशील एरिया में माना जाता है और ऐसे अति संवेदनशील एरिया में आयुध फैक्टरी का होना उचित नहीं होगा। लिहाजा, अंबाला छावनी में आयुध  फैक्टरी के प्रस्ताव को भी टाल दिया गया है।

रक्षामंत्री ने एक तोहफा भी दिया है: कटारिया
सांसद रतनलाल कटारिया कहते हैं कि आयुध फैक्टरी से रोजगार की काफी संभावनाएं बढ़ती और डिफेंस यूनिवर्सिटी से अंबाला के युवाओं को भी बड़ा फायदा होता, ये बात तो ठीक है, लेकिन किन्हीं खास वजह से ही दोनों प्रस्तावों को टाला गया है। उनके अनुसार इसके बदले में रक्षा मंत्री ने अंबाला छावनी को बड़ा तोहफा भी दिया है।

रक्षामंत्री ने अंबाला कैंटोनमेंट को स्मार्ट कैंटोनमेंट बनाने का आदेश दिया है। इसके लिए अलग से कई करोड़ का बजट आना है और अंबाला कैंटोनमेंट को अंबाला का एक छोटा सा सुंदर और स्मार्ट शहर बनाया जाना है। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंटोनमेंट एरिया में म्यूनिसिपल कारपोरेशन से अलग 8 वार्ड है और 67 हजार से अधिक आबादी है। ये पूरा इलाका यहां अंबाला में एक छोटे से शहर के रूप में बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें