फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पर फिर रोहित गुट का कब्जा

Sun, 04 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए और शाम को इसके चुनाव भी औपचारिक रूप से घोषित किए गए। इस बार फिर लगातार वकीलों के चौधरी पद पर एडवोकेट रोहित जैन का कब्जा बरकरार रहा। जबकि एसोसिएशन के अधिकतर पदों पर भी रोहित गुट के वकीलों ने जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद सभी टीम ने एकजुट होकर वकीलों और मुवक्किलों की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंबाला सिटी में 1200 से ज्यादा वकील है। इन्हीं वकीलों की यहां जिला बार एसोसिएशन भी मौजूद है, जिसके हर साल चुनाव आयोजित करवाए जाते हैं। इस साल भी शनिवार को विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। इसमें सैकड़ों वकीलों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए बाकायदा वोटिंग करवाई गई, जबकि कुछेक पदों पर वोटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी। इन पदों पर सर्वसम्मति से ही पदाधिकारी का चयन कर लिया गया।

ऐसी रही चुनावों की गतिविधियां
चुनाव की खास बात यह रही कि चुनाव में प्रधान पद के लिए दो वकील निवर्तमान प्रधान एडवोकेट रोहित जैन और पूर्व प्रधान इकबाल सिंह प्रधानगी पद के लिए मैदान में थे। लेकिन इस पद के लिए वोटिंग नहीं करवाई गई। भाईचारे की मिसाल देते हुए पूर्व प्रधान इकबाल सिंह ने अपना परचा वापस ले लिया और सर्वसम्मति से निवर्तमान प्रधान रोहित जैन को दोबारा से प्रधान पद के लिए चुन लिया।
विज्ञापन

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर भी अमरजोत शर्मा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। लेकिन महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। वोटिंग के दौरान हरिंद्र मान को 374 वोट और विकास शर्मा को 354 मत मिले। कांटे की टक्कर में इस पद के लिए हरिंद्र मान ने जीत दर्ज की।
उधर,  वाइस प्रेजीडेंट पद के लिए भी दो वकील एडवोकेट विकास अग्रवाल और अमित गर्ग मैदान में थे। विकास अग्रवाल को 502 वोट और अमित गर्ग को 224 वोट प्राप्त हुए। विकास अग्रवाल ने इस पद पर जीत दर्ज की। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए रजनी चौहान ने 407 वोट पाकर 318 वोट लेने वाले एडवोकेट सुशांत शर्मा को शिकस्त दी। इसी तरह कार्यकारिणी पद पर हुए चुनाव के बाद एडवोकेट दीपक माकन, दर्शन, रमेश भल्ला व अमिता वर्मा ने जीत दर्ज की।

सिक्योरिटी रहेगी सबसे बड़ी प्राथमिकता
एक बार दोबार वकीलों के प्रधान एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि वे अपने पिता एसके जैन के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। वे भी सात बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वकीलों और मुव्वकिलों की सुविधाएं और समस्यों का समाधान ही उनकी और उनकी टीम की प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस वक्त तो वकीलों और मुव्वकिलों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। क्योंकि कई बार चैंबर कांपलेक्स में कातिलाना हमले हो चुके हैं। एक हमला तो गत दिवस ही हुआ था। इसके लिए एसोसिएशन पूरी तरह से गंभीर है और इसके लिए पुलिस के आला अफसरों व जजों से पत्राचार किया जा रहा है।

इसके अलावा मुव्वकिलों के बैठने एक बड़ा हाल बनवाना, चैंबर कांपलेक्स व कोर्ट कांपलेक्स की पहली मंजिल पर कनैक्टिविटी देना, नए आ रहे वकीलों के लिए नए चैंबरों का इंतजाम करवाना, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करना,  सीसीटीवी कैमरे लगवाना इत्यादि कई कार्य प्राथमिकता पर होंगे। साथ ही कैंटीन को मार्डन बनाने पर भी काम होगा। जबकि लाइब्रेरी हाल के लिए एमपीलैड ग्रांट से काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा वकीलों और मुव्वकिलों की मूलभूत सुविधाओं का भी इंतजाम करना प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें